अंबेडकर जयंती मनाने पर की चर्चा
बगड़ | पीरामल गेट के निकट जोगेंद्र निवास सामुदायिक भवन में शनिवार को भीम क्रांति दिवस मनाया गया। सेवानिवृत डीएसपी निरंजन आल्हा की अध्यक्षता में मनाए गए भीम क्रांति दिवस में 14 अप्रेल को अंबेडकर दिवस को सामूहिक रूप से मनाने पर चर्चा की गई। विकास आल्हा ने स्वागत किया। पार्षद सतवीर बरवड़, गौरीशंकर आल्हा, भवंरसिंह बुंदेला, अमरसिंह बुंदेला, संजय आल्हा, विजय, अनील, सतपाल रसकरण, कांताप्रसाद चंदेलिया, राजपाल बुंदेला, आशाराम आल्हा, दारासिंह, हरिपाल, धर्मपाल, बलदेव मौजूद थे।