- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Drought Day In Four Gram Panchayats From Tomorrow Evening
चार ग्राम पंचायतों में कल शाम से सूखा दिवस
झुंझुनूं | जिले की डूमोली कलां, खानपुर, सांवलोद एवं सिंघाना ग्राम पंचायत के पंच एवं सरपंचों का चुनाव 15 मार्च को होगा। इस दौरान इन गांवों की सीमा क्षेत्र तथा उनसे लगते 5 किमी परिधि क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी यूडी खान की अोर से जारी आदेश के अनुसार 13 मार्च की शाम 5 बजे से 15 मार्च को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस रहेगा। इस दौरान शराब बेचने पर रोक रहेगी।