पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीवाईएफआई ने रतनलाल को श्रद्धांजलि दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | भारत की जनवादी नौजवान सभा की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष भूराराम लालपुरिया की अध्यक्षता में शिक्षक भवन में हुई। जिला महासचिव बिलाल कुरैशी ने बताया कि बैठक में दिल्ली हिस्सा में मारे गए लोगों के साथ तिहावली के हैड कांस्टेबल रतनलाल को दो मिनट का मौर रख कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मजदूर किसान भवन जयपुर में 14 मार्च को आयोजित होने वाले सेमीनार में शामिल होने व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलवाने, किसानों के बढ़े हुए बिजली के बिल वापस करवाने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भक्ता जल्द जारी करने आदि मांगों को लेकर 23 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पर चर्चा की गई। इस दौरान राजेश बिजारणिया, राहुल सोटवारा, विमल यादव, वेदप्रकाश डूडी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...