- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Eighth Board Examinations From Today Second Innings
आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से, दूसरी पारी में होगी
झुंझुनूं | आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ होगी। इनके लिए जिले में 275 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 34586 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रारंभिक शिक्षा के एडीईओ मनीष कुमार चाहर ने बताया कि परीक्षा दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे 4.30 बजे तक होगी। एडीईओ चाहर ने बताया कि जिले की 2226 स्कूलों के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने हैं। इनमें सबसे ज्यादा झुंझुनूं ब्लॉक के 6223 विद्यार्थी हैं।