- Hindi News
- National
- Singhana News Rajasthan News Elections Of Sarpanches In Singhana Dumoli Kalan Khanpur And Sanwalod Tomorrow
सिंघाना, डूमोली कलां, खानपुर व सांवलोद में सरपंचाें के चुनाव कल
झुंझुनूं | पंचायती राज चुनाव के तहत सिंघाना पंचायत समिति की चार ग्राम पंचायताें सिंघाना, डूमाेली कलां, खानपुर व सांवलाेद में सरपंचाें व पंचाें के चुनाव रविवार काे हाेंगे।
मतदान दल शनिवार काे रवाना हाेंगे। रविवार काे सुबह अाठ से शाम पांच बजे तक मतदान हाेेगा। मतदान के बाद मतगणना हाेगी। साेमवार काे उप सरपंचाें के चुनाव हाेंगे। इन पंचायताें में चुनाव कराने के लिए पाेलिंग पार्टी शनिवार काे झुंझुनूं से रवाना हाेगी। रवानगी से पहले इनको अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिन पंचायताें में रविवार काे चुनाव हाेने हैं वहां सार्वजनिक अवकाश घाेषित किया गया है।