- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Electricity Department Will Cut Connections Of Defaulters Over 1000 Rupees
1000 रुपए से अधिक बकायादारों के कनेक्शन काटेगा बिजली विभाग
पिलानी | पिलानी डिस्कॉम के अधीनस्थ सभी 1000 रुपए से अधिक बकायादारो के कनेक्शन काटे जाएंगे। एईएन सुरेंद्रसिंह सैनी ने बताया कि पिलानी डिस्कॉम के अधीनस्थ शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल के 15 करोड़ रुपए बकाया है जिसकी वसूली इसी महिने में की जाएगी। जिसके लिए 31 मार्च 2019 तक कटे कनेक्शन, पीडीसी कनेक्शन पर ब्याज व पैनेल्टी में छूट दी जा रही है। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए है उनको सतर्कता दल द्वारा जांच करवाकर विद्युत चोरी करने वालोंं की वीसीआर भरी जाएगी।