मंडावा में ईएनटी परामर्श शिविर 15 मार्च को
मंडावा | नेशनल पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को सुबह दस बजे सरपंच संघ झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष सज्जन पूनिया के मुख्य आतिथ्य में ईएनटी परामर्श शिविर लगाया जाएगा। प्रभारी कैलाश सिंह राठौड़ ने बताया कि गरूड़ा कोंचिग सेंटर सीकर, तुनवाल टेंट हाऊस मंडावा व जोधपुर मिष्ठान भंडार के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में जैन ईएनटी अस्पताल जयपुर के डॉक्टर्स द्वारा कान, नाक व गला रोग के मरीजों की अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर दवाईयां देंगे। साथ ही कैम्प में चयनित मरीजों को निःशुल्क श्रवण यंत्र का वितरण भी किया जायेगा। शिविर सह प्रभारी धर्मेन्द्रसिंह व मनोज जीतासिया ने बताया कि शिविर में रजि. 8 बजे से होगा।