मंडावा में ईएनटी परामर्श शिविर आज
मंडावा | फतेहपुर रोड स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को सरपंच संघ झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष सज्जन पूनियां के मुख्य आतिथ्य में निशुल्क कान, नाक व गला रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रभारी कैलाशसिंह राठौड़ ने बताया कि शिविर में जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा कान, नाक व गला रोग के मरीजों की अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी जायेगी।
बाघोली | पापड़ा के निजी स्कूल में रविवार को सुबह 10 बजे से निशुल्क ईएनटी शिविर लगाया जाएगा। संचालक जेपी यादव ने बताया कि शिविर में राज अस्पताल जयपुर के डॉ. ललित किरण सैन, डॉ. योगेंद्र सूत्रकार, डॉ. अनिल अटल रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां देंगे। इस दौरान ऑपरेशन वाले रोगियों का चयन किया जाएगा।