पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Entrepreneurs Will Give Loan Approval Letter Today 8 Grant Will Be Given On Interest

उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र आज देंगे, ब्याज पर 8% अनुदान मिलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला उद्योग केंद्र की अोर से गुरुवार को आयोजित आमुखीकरण समारोह में जिले के उद्यमियों, व्यापारियों अौर सेवा क्षेत्र में नया काम शुरू करने के लिए 25 लाख रुपए से दस करोड़ रुपए तक के ऋण दिए जाएंगे। पूर्व में आॅनलाइन आवेदन करने वालों को बैंकों की अोर से स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अोर से हाल ही घोषित मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना में चयनित उद्यमियों को ऋण स्वीकृति के पत्र दिए जाएंगे। इसके तहत नया उद्योग शुरू करने, सेवा क्षेत्र में कोई काम शुरू करने, नया व्यापार शुरू करने के लिए दिए जाने वाले ऋण पर लगने वाले ब्याज में सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। उद्योग व सेवा क्षेत्र में दस करोड़ रुपए तथा कोई व्यापार शुरू करने के लिए एक करोड़ रुपए तक का ऋण दिया जा रहा है। इसमें 25 लाख रुपए तक के ऋण पर लगने वाले ब्याज में 8 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है जबकि 25 से 5 करोड़ रुपए तक के ऋण पर यह अनुदान 6 फीसदी है अौर पांच से दस करोड़ रुपए तक मिलने वाले ऋण पर बैंक द्वारा वसूले जाने वाले ब्याज में 5 फीसदी का अनुदान मिलेगा। 17 दिसंबर से शुरू गई इस योजना के तहत जिलेभर से करीब साठ उद्यमियों व व्यापारियों ने आॅनलाइन ऋण के लिए आवेदन किया था। इनकी जांच के बाद जिन्हें ऋण स्वीकृत किया गया है, उनमें से चुनिंदा उद्यमियों को संबंधित बैंक की अोर से स्वीकृति पत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद ऋण वितरण की अगली प्रक्रिया शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...