पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Evacuation Of Water Filled In Roads Starts In Mahansar

महनसर में रास्तों पर भरे पानी की निकासी शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिसाऊ | महनसर की गैनाणी में भरा बरसाती पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों व गलियों में पहुंचने के बाद लोगों की अोर से आवाज उठाने पर पानी की निकासी शुरू की गई। इसे लेकर शनिवार को गांव के कुछ लोगों ने हीरालाल सैनी के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया था। इसके बाद पीडब्लूडी के अधिकारियों ने आकर गैनाणी के पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन के जरिये चैंबरों के माध्यम से पानी की निकासी शुरू करवाई। सड़क पर भरे पानी की निकासी के बाद अब सोमवार को पंचायत भवन के पास होलिका दहन कार्यक्रम हो सकेगा। हीरालाल सैनी ने बताया कि मनरेगा योजना में राज्य सरकार द्वारा 2015 में स्वीकृत पाइप लाइन से इस गैनाणी के पानी की निकासी लखलाणा जोहड़ में होनी है।
खबरें और भी हैं...