पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Events Started With Sarvadharma Sabha And Prabhat Pheri

सर्वधर्म सभा व प्रभात फेरी के साथ शुरू हुए आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिड़ावा | महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर सीबीईओ कार्यालय द्वारा गुरुवार से सात दिवसीय प्रेरक कार्यक्रम शुरू किये गए। आयोजन के पहले दिन बागर स्थित सेंट विवेकानंद स्कूल से प्रभात फेरी निकाली गई। एसडीएम जेपी गौड़ और तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा ने प्रभात फेरी को रवाना किया। इस अवसर पर सीबीईओ ओमप्रकाश वर्मा, उपखंड कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाशसिंह कविया, संस्था प्रधान अनिल गुप्ता, पूर्व पार्षद महेश कटारिया मौजूद रहे। सीबीईओ ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि सात दिन तक चलने वाले आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार को झुंझुनूं रोड स्थित एमडी उमावि में भजन-देशभक्ति गीत प्रतियोगिता होगी। 14 मार्च को नुक्कड़ नाटक होगा।
खबरें और भी हैं...