पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Ex Military Council Decided To Work For The Companions

पूर्व सैनिक परिषद ने किया साथियों के लिए काम करने का फैसला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से रविवार को धौलपुर जिले के बाड़ी में परिषद की नई इकाई का गठन किया गया व फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर बगड़ निवासी पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महामंत्री कर्नल जेएस बुंदेला ने सभी पूर्व सैनिकों को साथियों के भले के लिए काम करने की शपथ दिलाई। झुंझुनूं से भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने इस मौके पर भागीदारी निभाई। पूर्व परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार हरलाल सिंह व प्रांत महामंत्री प्रणव मुखर्जी ने नई इकाई की शपथ दिलवाई। बाड़ी शाखा अध्यक्ष सूबेदार मेजर मुकेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार जगदीश जगरिया, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह परमार, मंत्री लाल सिंह गुर्जर, सह मंत्री विजेंद्र सिंह जाट, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह परमार सहित अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...