पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Ex Servicemen Will Be Able To Apply For The Post Of Jen

पूर्व सैनिक जेईएन पद के लिए कर सकेंगे आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | प्रदेश के पूर्व सैनिकों को जेईएन के पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार ने मौका दिया है। गैर अधिसूचित अौर अधिसूचित क्षेत्र में मिला कर कुल 119 पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। प्रदेश के सैनिक कल्याण विभाग ने सभी जिलों के सैनिक कल्याण अधिकारियों से अधिकाधिक संख्या में पूर्व सैनिकों को इस पद के लिए आवेदन करवाने के लिए पत्र लिखा है। विभाग की अोर से जारी पत्र के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की अोर से सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अौर राज्य कृषि विपणन बोर्ड में कनिष्ठ अभियंताओं के 1098 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें क्षैतिज आधार पर की गई व्यवस्था के तहत 12.5 फीसदी आरक्षण के अनुसार गैर अधिसूचित क्षेत्र में 108 तथा अधिसूचित क्षेत्र में 11 पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनके लिए 2 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। पूर्व सैनिक परिषद ने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार ज्ञापित किया है। साथ ही पूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि इन पदों के लिए वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in आॅनलाइन आवेदन करें।
खबरें और भी हैं...