पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Ex Servicemen Will Be Able To Get Free Treatment In Private Hospital

पूर्व सैनिक निजी अस्पताल में करवा सकेंगे फ्री उपचार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | पूर्व सैनिक स्थानीय ईसीएचएस से रेफर करवाने के बाद अब तीस दिन तक निजी अस्पतालों में चिकित्सकों से निशुल्क उपचार करवा सकेंगे। पहले यह अवधि दस दिन ही थी। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत ईसीएचएस निदेशालय की अोर से जारी आदेश की अनुपालना में अब पूर्व सैनिक रेफर करवा कर ईसीएचएस से संबंद्ध निजी अस्पतालों में तीन बार विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे। साथ ही 75 वर्ष से अधिक आयु के ईसीएचएस पंजीकृत एवं पूर्व सैनिकों को अोपीडी के लिए रेफर नहीं करवाना होगा। वे पूर्व सैनिक बिना रेफर करवाए भी संबंद्ध अस्पताल में उपचार करवा परामर्श ले सकेंगे। अब नए आदेशों के तहत पूर्व सैनिक एक ही निजी अस्पताल में तीस दिन की वैधता के साथ तीन बार विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे। ईसीएचएस मेडिकल चिकित्सकों की अोर से सबी तरह की जांचें भी उसी संबद्ध अस्पताल में करवाई जा सकेगी।
खबरें और भी हैं...