पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीर्थ यात्रा पर जा रहे दंपती को दी विदाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिसाऊ | सरकारी खर्चे पर हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा पर जा रहे दो दंपतियों को गुरुवार को लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने विदाई दी। ट्रस्ट के बिसाऊ इकाई के सदस्यों ने सजना देवी, महावीर प्रजापत एवं नथी देवी व गौरी शंकर माछलपुरिया को विदाई दी। यह दंपती शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे की फ्लाइट से शिरडी होते हुए गोवा व नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा पर रवाना होंगे। इनका पूरा खर्चा सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। कोषाध्यक्ष किशन सैनी ने बताया कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा पहली बार चार आवेदन किए गए थे जिनमें से 2 दंपतियों का लॉटरी से नंबर हवाई जहाज से तीर्थयात्रा के लिए आया।
खबरें और भी हैं...