पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Farmers Demanded Compensation For Crop Problems

किसानों ने फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धमोरा गांव के किसानों ने एसडीओ राजेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। एसडीओ राजेंद्र सिंह ओला प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने दौरे पर आए थे। एसडीओ ने गांव के कई खेतों में जाकर नष्ट हुई फसलों का जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने बताया कि खेतों में गेहूं, चना, सरसों, मेथी व प्याज की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इस बार किसानों ने प्याज की खेती काफी ज्यादा मात्रा में की थी लेकिन लगातार दो दिन की ओलावृष्टि से पूरी फसल नष्ट हो गई। ग्रामीणों के अनुसार गिरदावर व पटवारी खेतों में जाकर फसल खराबे की जांच नहीं कर रहे हैं जिससे किसानों में रोष है। एसडीओ ने खराब हुई फसल का जायजा लिया तथा रिपोर्ट तैयार कर उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। राजस्थान किसान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव कुरडाराम जाखड़ ने कहा कि फसल खराबे का सही मूल्यांकन खेतों में जाकर ही किया जा सकता है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच कमल चंद जाखड़, शैतान सिंह बिजारणिया, नत्थू सिंह जाखड़, महावीर प्रसाद, पवन कुमार, रामवतार रवरबास, श्रीचंद रेपस्वाल, नत्थू दूधवाल, श्रीराम आदि शामिल थे।

किसान सभा की बैठक, ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर चर्चा, फिर से हो गिरदावरी

चिड़ावा | किसान सभा तहसील कमेटी की बैठक रविवार को खेतड़ी रोड कौशिक काॅम्पलैक्स स्थित संगठन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कामरेड बजरंगलाल बराला ने की। आरंभ में दिल्ली के दंगे और कोटा की बस दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन पदाधिकारियों ने बिजली दर वृद्धि को वापस और हरियाणा की तरह घरेलू बिजली की दरें तय करवाने के लिए सरकार पर दबाव डालने पर जोर दिया। उन्होंने बेसहारा पशुओं से किसानों के खेतों में हो रहे नुकसान का स्थाई समाधान ढूंढने व ओलावृष्टि प्रभावित काश्तकारों को वास्तविक मुआवजा दिलवाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही। किसान नेताओं ने किसानों की जमीनों की नीलामी रुकवाने व संपूर्ण कर्जा माफी के लिए आंदोलन की रणनीति बनाने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष महिपाल खुडाना, धर्मपाल भास्कर, मोहरसिंह महरमपुर, मांगेलाल, महेश चाहर, विनोद कुलहरि व मदनसिंह यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

का आश्वासन दिया। राजस्थान किसान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव कुरडाराम जाखड़ ने कहा कि फसल खराबे का सही मूल्यांकन खेतों में जाकर ही किया जा सकता है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच कमल चंद जाखड़, शैतान सिंह बिजारणिया, नत्थू सिंह जाखड़, महावीर प्रसाद, पवन कुमार, रामवतार रवरबास, श्रीचंद रेपस्वाल, नत्थू दूधवाल, श्रीराम आदि शामिल थे।

धमाेरा. मुअावजे की मांग काे लेकर एसडीएम काे ज्ञापन देने के बाद किसान।

चिड़ावा. बिजली दर वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा करते पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...