पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Farmers Gave Memorandum Seeking Compensation For The Damage Caused By The Storm

अाेलावृष्टि से हुए नुकसान का मुअावजा देने की मांग को लेकर किसानों ने दिया ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार काे एडीएम काे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अाेलावृष्टि से फसलाें काे हुए नुकसान का मुअावजा किसानाें काे दिलाने की मांग की। राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेशमंत्री डाॅ. संदीप शास्त्री के नेतृत्व में साैंपे ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनाें हुई अाेलावृष्टि एवं बेमाैसम बरसात से फसलाें काे काफी नुकसान हुअा है। प प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष केदारमल शर्मा, मलसीसर तहसील अध्यक्ष बृजलाल जांगिड़ व जयकरण थे।

खिरोड़ | खिरोड़ क्षेत्र की मिठारवालों की ढ़ाणी में हाल ही में हुई ओलावृष्टि का गुरुवार को नवलगढ़ एसडीएम मुरारीलाल शर्मा ने खेतों का जायजा लिया। इस दौरान खिरोड़ ग्राम पंचायत सरपंच महावीर प्रसाद भामू ने किसानों के खेतों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान से रूबरू करवाया। क्षेत्र के सभी किसान एसडीएम मुरारीलाल शर्मा व सरपंच महावीर प्रसाद भामू से मिलकर खेतों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की। इधर एसडीएम शर्मा ने खेतों का जायजा लेकर संबंधित गिरदावर, पटवारी व कृषि पर्यवेक्षक को नुकसान वाले खेतों की रिपोर्ट बनाकर भेजने के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर किसान रामचंद्र मिठारवाल, सुरेंद्र मिठारवाल,
प्रदीप मिठारवाल, संदीप सिंह, बीरबल धेथरवाल सहित कई किसान मौजूद थे।

खिरोड़. जायजा लेते नवलगढ़ एसडीएम व सरपंच महावीर प्रसाद भामू।
खबरें और भी हैं...