पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों ने तहसील के सामने दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुहाना | अखिल भारतीय किसान महासभा ने ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पर शुक्रवार को धरना दिया। किसानों ने ओलावृष्टि से नुकसान की सही गिरदावरी करवा कर मुआवजा दिलाने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि खेत को इकाई मानते हुए, राजस्व विभाग के अधिकारी व किसान प्रतिनिधियों की देखरेख में फसल कटाई व फसल निकाल कर औसत उत्पादन का आकलन करवाने की मांग की गई। ओलावृष्टि से प्रभावित ठिंचौली, आर्यनगर, घरड़ाना, गोवर्धनपुरा, राजपुरा, शाहपुर, सैदपुर, लालामाण्डी, कुशालपुरा, सोहली आदि गांवों की फिर से गिरदावरी कर मुआवजे की मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता कामरेड रामकुमार यादव ने की। किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव रामचन्द्र कुलहरी, रामलाल कुमावत, रामेश्वर मैनाना, महेश शर्मा, सरदारा राम, कप्तान श्रीचंद, कप्तान सिंह मानपुरा, मूलचंद, विजय सिंह, जगबीर, दाताराम, मनफूल, जले सिंह, रामपाल, मनोहर आदि ने संबोधित किया।
खबरें और भी हैं...