- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Firing Of Kajla Toll Was Done To Get Damper Free And Tied For 30 Thousand
डंपर फ्री करवाने और 30 हजार की बंधी के लिए की थी काजला टोल पर फायरिंग
जिले के काजला टोल बूथ पर दस दिन पहले दिन दहाड़े की गई फायरिंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार किया है। मामले में हरियाणा की एक गैंग लीला सरेती का नाम सामने आया है। बदमाशों ने टोल पर अपने 20 डंपर फ्री करवाने, 30 हजार रुपए हर महीने बंधी देने और अपने पांच आदमियों को नौकरी पर रखने के लिए यह फायरिंग की थी ताकि टोल संचालक दहशत में आकर उनकी बात मान लें। एसपी जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि वारदात के बाद हमने बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया था। मुखबिरों से सूचनाएं मांगी और मोबाइल नेटवर्क खंगाला। आखिरकार मुख्य आरोपी हरियाणा के सुरेती हाल नावां निवासी जगवीर सिंह उर्फ लीला सुरेती पुत्र चंद्र सिंह जाट, झुंझुनूं जिले के कुहाड़वास निवासी जयप्रकाश उर्फ सेठिया पुत्र कपूर सिंह जाट, सुरेती निवासी विकास उर्फ पंडित उर्फ दादा उर्फ कालिया पुत्र रामकिशन ब्राह्मण, झाेझू कलां चरखी दादरी निवासी कमल उर्फ धोलिया पुत्र सुरेंद्र नाई को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमे जगवीर सिंह उर्फ लीला मास्टर माइंड है। गिरफ्तारी के समय यह खेतों के बीच सो रहा था।
खेत में सोता हुआ मिला सरगना
मामला दो मार्च का है। दोपहर करीब पौने दो बजे फायर किए और भाग गए। रिपोर्ट में बताया गया कि इससे पहले उसी दिन सवेरे करीब साढ़े दस बजे लीला सुरेती व उसके साथ 8-10 लोग एक गाड़ी में आए और 20 डंपर फ्री चलाने, 30 हजार रुपए बंधी देने व पांच लड़कों को नौकरी लगाने की धमकी दी।
गिरफ्तारी के वक्त हमला कर सकते थे बदमाश : वारदात के बाद से ही पुलिस बदमाशों के पीछे लगी थी। मुखबिरों की सूचना पर कई जगह दबिश दी गई। इसी बीच बुहाना थानाधिकारी देवेंद्र प्रतापसिंह ने अपनी टीम के साथ सुरेती गांव में खेतों के बीच दबिश दी। फसलों के बीच एक जगह चारपाई पर एक व्यक्ति सोता हुआ मिला। थानाधिकारी देवेंद्र प्रतापसिंह ने लीला नाम से पुकारा तो वह खड़ा हो गया। इस दौरान उसका छोटा भाई वहां से निकल कर अपने साथियों को बुलाने भाग गया। बदमाशों की ओर से हमले को भांपते हुए थानाधिकारी ने साथ खड़े हैड कांस्टेबल से कहा कि चारों ओर जो 50 पुलिसकर्मी खड़े हैं। उन्हें अभी मत बुलाओ। जब इशारा करें तभी बुलाना। इससे घबराए लीला सरेती ने कहा कि वह फायरिंग करने वाले दूसरे साथियों को यही बुला लेता है। सभी के आने के बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया।
टीम में यह रहे शामिल : बदमाशाें काे पकड़ने वाली टीम में बुहाना थानाधिकारी देवेंद्रप्रताप सिंह, हैडकांस्टेबल धर्मवीर, रामलाल, शीशराम, मोहनलाल, सहीराम, कांस्टेबल आनंद, विजय, हरिश, सुभाष, धर्मपाल, रतन सिंह, मुकेश कुमार, लीलाधर, विकास, मनोज, धर्मवीर, सुनिल शामिल थे।
पकड़े गए आरोपी