- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Food Security Starts Recovery From Ineligible People Who Lift Wheat
खाद्य सुरक्षा का गेहूं उठाने वाले अपात्रों से वसूली शुरू
सरकारी नाैकरी में रहते हुए तथ्य छुपाकर खाद्य सुरक्षा याेजना में नाम जुड़ाकर सस्ते गेहूं हासिल करने वालाें से रिकवरी शुरू हाे गई है। झुंझुनूं में दस लाेगाें ने 64 हजार 800 रुपए जमा कराए हैं। एसडीएम सुरेंद्र यादव ने बताया कि फर्जीवाड़ा करके राशन का गेहूं उठाने वालाें काे नाेटिस जारी किए गए हैं। यदि राशि जमा नहीं कराई ताे मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि झुंझुनूं उपखंड क्षेत्र में एेसे 237 लाेगाें ने सरकारी लाभ के पद पर रहते खाद्य सुरक्षा याेजना में 960 क्विंटल गेहूं उठा लिए। प्रशासन 26 लाख रुपए की वसूली करेगा। गौरतलब है कि झुंझुनूं के साथ अलसीसर में भी ऐसा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है।