पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Former Mla Said Government Colleges Will Also Be Opened In Buhana

पूर्व विधायक बोले-बुहाना में भी खुलवाएंगे सरकारी कॉलेज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा-चिकित्सा सेवा विस्तार के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक से चिड़ावा-सूरजगढ में सरकारी कॉलेज खोलने की मांग उठाई जा रही थी। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने किसान-जरूतमंद परिवारों से संबद्ध युवाओं के हित से जुड़ी मांग अनसुनी की। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने इसे पूरा करके अपनी नीतियों-योजनाओं को जन हितेषी साबित किया। वे शनिवार दोपहर सूरजगढ़ बाईपास रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बुहाना में भी सरकारी कॉलेज खुलवाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। विधायक ने बताया कि सरकार पेयजल समस्या समाधान, सड़क व क्षेत्रीय विकास से जुड़े अन्य मुद्दों को भी तेजी से सुलझा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे। पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा ने चिड़ावा पंचायत समिति क्षेत्र के ओजटू और सूरजगढ के जीणी में समसा के तहत सरकार द्वारा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर समाजसेवी शीशराम हलवाई, शिक्षक नेता द्वारकाप्रसाद शर्मा, अनूप नेहरा, अनिल नेहरा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

चिड़ावा. कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा करते पूर्व विधायक श्रवण कुमार।
खबरें और भी हैं...