- Hindi News
- National
- Udaipurwati News Rajasthan News Ger Procession Took Place In Udaipurwati Holi Played With Keshavaraiji
उदयपुरवाटी में गेर जुलूस निकाला, केशवरायजी के संग खेली होली
उदयपुरवाटी : गींदड़ प्रतियोगिता में कलाकारों को बांटे पुरस्कार
कस्बे के प्राचीन केशवरायजी मंदिर में होली खेली गई। धुलंडी के दिन सुबह 10 बजे पांच बत्ती से गेर का जुलूस निकाला गया। शाम को चुंगी नंबर तीन के निकट से लोग चंग लेकर धमाल गाते हुए सूखी गुलाल उड़ाते हुए जुलूस के रूप में केशवरायजी मंदिर पहुंचे। धुलंडी के अगले दिन बुधवार को पुलिस थाने में होली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने डीजे की धुन पर ठुमके लगाए। पुलिस के जवानों ने एक दूसरे काे रंग लगाकर व गले मिलकर खुशी मनाई।
चिड़ावा | शहर के 30 वार्डों में 20 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ। प्रमुख दहन कबूतरखाना स्टैंड के पास नेहरू मार्केट में हुआ। चिड़ावा विद्या निकेतन स्कूल के पास अग्रसेनधाम में सामूहिक रूप से धुलंडी खेली गई। अग्रवाल जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित मिलन समारोह की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका ने की। इस अवसर पर लोक कलाकार पवन डाबला, राजू भगत, कपिल व राजेश नटराज, बंटी, आजाद, अशोक कुमार, सुनील व सुभाष ने होली की धमाल, राजस्थानी गीतों और नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में समिति सचिव प्रकाश अग्रवाल, शिवकुमार सिवानीवाला, संतोष रामभरोसा, महावीर प्रसाद मोदी, मातादीन टीबड़ेवाल, सत्यनारायण चौधरी सहित समाज के अन्य लोग आयोजन में शामिल हुए। धुलंडी वाले दिन शराब पीकर उत्पात मचाते-वाहन चलाने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सूरजगढ़ | क्षेत्र में होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सोमवार की शाम रेलवे स्टेशन के सामने, अनाज मंडी, बुहाना चौराहा, स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, फरट रोड, वार्ड 13 सहित अन्य क्षेत्रों में होलिका दहन किया गया।
मिट्टी की कलाकृतियां बनाने वाली बबीता का किया सम्मान
बुगाला | विद्युत चाक पर मिट्टी की कलाकृतियां बनाने वाली कोलसिया की बबीता कुमावत का गांव में सम्मान किया गया। भारत सरकार के खादी, ग्रामोद्योग आयोग की ओर से पिछले दिनों कुम्हार सशक्तिकरण योजना के तहत परम्परागत ग्रामीण उधमियों को विद्युत चालित चाक वितरित किए थे उनमें बबीता का भी चयन किया गया था। इन्होंने परम्परागत चाक का कार्य छोड़कर इस पर अलग डिजाइन के मिट्टी के आइटम तैयार किए जिनकी एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई थी,उसका प्रसारण आठ मार्च को दूरदर्शन पर किया गया। इस उपलब्धि पर गांव में सरपंच कांता देवी ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर डीपी सिंह दूत, श्यामसुंदर सोनी, सुशील पारीक, मनोज टेलर, पंकज जांगिड़, महेन्द्र कुमावत, उपसरपंच रघुवीर कुमावत, सुशील शर्मा, गौरी शंकर स्वामी, विनोद सुनीया आदि मौजूद रहे।
लौटे श्याम भक्तों का स्वागत
सूरजगढ़ | खाटूधाम से पैदल वापिस लौटे श्याम भक्तों का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। कस्बे के वार्ड 18 स्थित प्राचीन श्रीश्याम मंदिर व श्रीश्याम दरबार से 1 व 2 मार्च को श्याम पताका (निशान) लेकर खाटू पैदल गए भक्तों द्वारा खाटू मंदिर के शिखर पर श्याम पताका फहराकर सोमवार को यहां वापिस पैदल लौटने पर कस्बे की सीमा (रघुनाथपुरा) में श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं अनाज मंडी के श्रीश्याम मंदिर में सहित स्टेशन रोड व अन्य कई जगहों पर भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पिलानी में सातवां होली महाेत्सव : नृत्य में कैलाश जोगी, गींदड़ में जाकिर खान व ढप में विक्रम रहे विजेता
खेतड़ी नगर. डांस कर अबीर गुलाल लगा कर धुलंडी खेलते युवा।
चिड़ावा. होली क उपलक्ष में श्रीश्याम फागोत्सव समिति के दो दिवसीय सालाना फाग उत्सव में राजस्थान-हरियाणा के लोक कलाकारों ने गीत-नृत्य की प्रस्तुतियां दी। जयपुर से आए नरेंद्र एंड पार्टी के कलाकारों ने कठपुतली डांस व कालबेलिया नृत्य दिखाकर दर्शकों की खूब दाद बटोरी। वहीं भारत बोहरा के निर्देशन में हरियाणा के लोक गायक अजय हुड्डा, आरजू ढिल्लो, सोनिया शर्मा, अरूणा चौधरी ने हरियाणवी गीतों-रागनियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रिया राठौड़़ व दिनेश छैला की कॉमेडी और नागिन डांस ने भी हंसी के फव्वारे छुड़वाये। कार्यक्रम के अतिथि एसपी जगदीशप्रसाद शर्मा, डीएसपी रघुवीरप्रसाद शर्मा और सीआई लक्ष्मीनारायण सैनी ने बेसहारा पशुधन, पक्षियों और चींटियों की सेवार्थ संचालित हाथ रिक्शा श्याम रथों का लोकार्पण किया। इनके जरिये गुरुवार सुबह 11 बजे से शहर के छह वार्डों में घर-घर से रोटी, दाना व दलिया एकत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में व्यवसायी संदीप शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता, दिनेश दाधीच अहमदाबाद, कृष्ण बाछुका, अनिल नेहरा, राजेश दहिया आदि लोग मौजूद रहे।
पिलानी. दैनिक भास्कर की पहल अबीर-गुलाल से खेले होली के तत्वावधान में नर्मदादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई के सौजन्य से रामलीला मैदान के पास 7वां होली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन मुम्बई प्रवासी समाजसेवी गुलझारीलाल शर्मा ने किया। महोत्सव के दौरान गंेद फैंक, लंबीकूद, नृत्य, गींदड़ व ढफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गेंद फैंक में अजय नायक, लंबीकूद में मुजफ्फर खान, नृत्य में कैलाश जोगी, गींदड़ में जाकिर खान व ढफ में विक्रम विजेता रहे। समाजसेवी गुलझारीलाल शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्यामलाल इंदौरिया, पुरुषोत्तम चेजारा, लीलाधर बिश्नोलिया, पूर्व डीएसपी उम्मेदसिंह, पीथाराम जांगिड़, द्वारकाप्रसाद शर्मा, मदनलाल हलवाई, नगरपालिका पिलानी चेयरमैन हीरालाल, विनोद पटवारी, बंटी नौवाल, नंदलाल स्वामी, मुरलीमनोहर शर्मा, महावीर सैनी, बजरंगलाल शर्मा, पतराम शर्मा, सुशील चोटिया, रामअवतार माटोलिया, ओमप्रकाश, पंकज भोमिया, संत कुमार निर्मल मौजूद थे।
उदयपुरवाटी. होली की पूर्व संध्या पर रविवार की रात पांच बत्ती के निकट हुई गींदड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कार वितरण किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि सीआई भगवानसहाय मीणा ने कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर बजरंग दल के तहसील संयोजक रोहित सैनी, अशोक सैनी, मनोज पाराशर, दशरथसिंह शेखावत, पूनम सोनी, ललित सोनी, अनूप सैनी, पंडित शंकरलाल शर्मा, उपेंद्र शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
उदयपुरवाटी. गींदड़ प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान।
उदयपुरवाटी. उदयपुरवाटी के मुख्य बाजार में गेर जुलूस निकालते कस्बेवासी।
पिलानी. होली महोत्सव में झूमते कस्बेवासी।
चिड़ावा. श्रीश्याम फागोत्सव समिति के कार्यक्रम में कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार।
चिड़ावा. अग्रसेन धाम में धुलंडी पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार।
बाघोली | होली व धुलंडी पर्व पर उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढा ने राउमावि गुड़ा के खेल मैदान में होली पर दो दिन में चार बीघा में दूब लगाई। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेन्द्र सिंह, शिंभू सिंह, रवण कुमार जोशी, महावीर प्रसाद, रोहिताश सैनी पचलंगी, शक्ति सिंह गुड़ा, दशरथ कुमावत, मोहनलाल, शंकरसिंह मणकसास मौजूद रहे।
विधायक ने स्कूल के मैदान में लगाई दूब