- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Girl39s Head Found After Removing 8 Fit Water From Well Parents Not Adamant On Taking Bodies
कुएं से 8 फिट पानी निकालने पर मिला युवती का सिर, शव नहीं लेने पर अड़े परिजन
भक्तों ने बाबा संग होली खेली
खाटूश्यामजी । करीब 20 वर्षों से बाबा श्याम के दरबार में होली खेलने खाटूश्यामजी रूकते राजीव काबरा बताते है कि खाटूधाम में होली का आनन्द ही अलग है।बाबा श्याम के दरबार में सुखद अनुभूति होती है।हालांकि गत पांच सात वर्षो मे हुडदंग होने से धर्मशाला मे रहने को मजबूर हो जाते है।वहीं श्याम भक्त मोतीलाल शर्मा ने बताया कि पहले खाटूश्यामजी मे श्याम बगीची में,श्याम कुंड मे भजन संध्या होती थी होली के पर्व पर।बाबा श्याम के दर पर पर भी नाचते गाते बाबा श्याम संग होली खेलने का आनन्द आता था।धीरे धीरे माहोल बदलता गया और बाबा के सामने झीना सा पर्दा लगाकर धुलंडी के दिन दर्शन होने लगे लेकिन अब होली के दिन खाटू मे आसपास के क्षेत्रों से आने वाले युवा हुडदंग करने लगे है।इसके साथ ही शारदा बताती है कि यहां मैं पिछले चालीस वर्षो से होली खेलती आ रही हूं। बाबा संग होली ऐसा लगता है जैसे वृंदावन के कृष्ण कन्हैया के संग होली खेल रहे है।कोलकाता निवासी सुभाष शर्मा कहते है कि हमें तो कलकत्ता की होली का पता ही नही कैसे मनती है।हमारी तो पीढियां ही खाटू की होली खेलते आयी है।कभी कोलकाता की होली खेली नही।बच्चपन से बडो के साथ यहीं की होली खेलते आये है और हमारे यहां तो परम्परा ही बन गयी है कि होली बाबा के दरबार मे ही खेलेंगे।
टूटी सड़क के गड्ढे को बचाने में नीचे उतरा ट्रक
खाचरियावास । सुंदारिया बस स्टैंड से आगे सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में एक लौहे के टोर व सरियों से लदा ट्रक साइड से निकलने को हुआ तो साइड में बना हुआ एक गड्ढा ट्रक व चालक दोनों के लिए परेशानी का सबब बन गया। आलम यह रहा की ट्रक पलटा नहीं बल्कि पीछे का 1 टायर टूट गया व ट्रक थोड़ा सा झुक गया ड्राइवर व खलासी दोनों ने कूदकर जान बचाई।
नीमकाथाना। मांवडा खुर्द में तीन महिनें से लापता युवती का कंकाल मिलने के मामले में तीसरे दिन कुएं से 8 फिट पानी निकालने पर मृतका का सिर बरामद हुआ। लेकिंन परिजन दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं लेने पर अड़े रहे। मामले में बीती रात मृतका के पिता मूलचंद की रिपोर्ट पर सरपंच विनोद जाखड, कांस्टेबल रामसिंह व नरेश खटीक के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज किया गया। सीआई सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि युवती का शव मिलने के बाद से पुलिस सिर बरामद करने के लिए प्रयास कर रही थी। कुएं में भी दो-तीन मर्तबा तलाश कराई गई, लेकिंन पानी होने से सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह मोटर लगाकर कुएं से 8 फिट पानी खाली कराया गया। इसके बाद कीचड़ में फंसा युवती का सिर बरामद हुआ। जिसको अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। मृतका के परिजनों से भी कई बार बातचीत हुई। पुलिस दिनभर मृतका सपना का पोस्टमार्टम कराने व शव लेने के लिए परिजनों को समझाती रही। लेकिंन परिवार के लोग दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं लेने पर अड़े रहे। मृतका सपना 23 नवबंर 2019 को घर से शौच के लिए निकली थी। लेंकिन वह वापस घर नहीं लोटी। परिजनों ने सदर पुलिस में सपना के गुमशुदा होने का मामला दर्ज करवाया था। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर युवती को बरामद करने की मांग उठाई थी। इस पर 23 लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने का प्रकरण दर्ज किया गया था। युवती का बिना सिर का कंकाल मिलने पर शनिवार को ग्रामीण परिजनों के साथ एसपी गगनदीप सिंगला से भी मिले थे। देर रात पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
आज होगा पोस्टमार्टम: रविवार को कुएं से मृतका का सिर बरामद होने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से वार्ता में उलझी रही। सीआई सुरेन्द्र सैनी ने कहा सोमवार को परिजनों की सहमति से पोस्टमार्टम करवा लेंगे। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में दोषियों के खिलाफ भी जांच कर रहे हैं।
राजस्थान
11
, झुंझुनूं, सोमवार 09 मार्च, 2020