- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Give Aadhaar Kit To E Mitra Center Holders
ई मित्र सेंटर धारकों को आधार किट दिए
सूरजगढ़ | सूचना प्रौधोगिकी एवं संचार विभाग की ओर से ई मित्र कियोस्क धारकों को आधार किट वितरित किए गए। प्रोग्रामर पुष्पा सैनी ने बताया कि पंचायत समिति मुख्यालय पर विधायक सुभाष पूनिया के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में सीईएलसी आधार परियोजना के तहत क्षेत्र के चार ई मित्र कियोस्क धारकों को (0-5) वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन व आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आधार किट वितरित किए गए। इस मौके पर तहसीलदार बंशीधर योगी, बीडीओ अरविंद मौजूद थे।