- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Go To Play Holi With Coconut Oil Avoid Allergies
नारियल तेल लगाकर होली खेलने जाएं, एलर्जी से बचेंगे
होली सिंथेटिक रंग से न खेले। सिंथेटिक रंग के केमिकल से एलर्जी कांटेक्ट डर्मेटाइटिस का शिकार बना सकती है। इससे बचने के लिए होली खेलने से पहले त्वचा पर नारियल का तेल लगाएं। गुलाल से होली खेलें। इससे आपकी स्किन रंग के सीधे संपर्क में आने से बचेगी। फिर भी स्किन एलर्जी हो तो सादे पानी से त्वचा को साफ करें और नारियल तेल लगा कर चिकित्सकीय परामर्श लें। विशेष तौर पर प्राकृतिक रूप से तैयार किए रंग से होली खेलने को प्राथमिकता दें।
डॉ. अशोक चौधरी, स्किन रोग स्पेशलिस्ट, झुंझुनूं