पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Got Loans From 7 Banks Invested Them Gave Returns For 7 Months Escaped With 86 Lakhs

7 बैंकों से लोन दिलाया, निवेश कराया, 7माह तक रिटर्न दिया, 86 लाख लेकर फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एलन इंस्टीट्यूट की 5 और फैकल्टी से भी ~2 करोड़ ठगे

दैनिक भास्कर के रमेश एंड शारदा अग्रवाल फाउंडेशन के ‘अहा जिंदगी. .. जश्न हर पल’ अभियान के तहत ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बस्सी केंद्र की बहनों ने शनिवार को आगरा रोड पर 52 फीट हनुमानजी मंदिर के पीछे स्थित श्रीशंकर सेवाधाम संस्थान में आवासियों के साथ फागोत्सव मनाया।

इस कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारीज बहनों ने ‘जाग रे मुसाफिर सवेरा हो गया, बड़े भाग्य से यह वक्त आया है, ‘समय बड़ा अनमोल रे माटी में मत रोल रे, ‘म्हने खाटू को टिकट कराबा दे, श्यामजी का मेला में जाबा दे’, भीग गए नंदलाला गोपाला, राधा ने ऐसा रंग डाला’, आयो विचार करें, पहले हम सुधरें, फिर सबको सुधारें’ और ‘ काई लागे रे गोपाल मीरा थारे काईं लागे रे गोपाल’ जैसे भजन और फागण के गीतों की प्रस्तुति दी गई। पहले भगवान राधा गोविंद की पूजा अर्चना की गई और फूलों का बारिश की गई। बहनों ने सभी आवासियों को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बस्सी केंद्र की बहन बीके सोनिया की अगुवाई में आई सुमन गोस्वामी, मनभर, नारंगी, संगीता गुरनानी, भगवती टेलर, रामदेवी और प्रभाती ने भजनों की प्रस्तुति में संगत की। कार्यक्रम की व्यवस्था में आनंदधाम वृद्धाश्रम के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा और दैनिक भास्कर के ललित शर्मा, मोहन सिसोदिया व दिनेश कांडपाल ने सहयोग दिया। संस्थान के आवासियों के लिए शनिवार को सुबह का नाश्ता राजेंद्र महावर और दोपहर के भोजन की व्यवस्था लाल कोठी निवासी रामबाबू अग्रवाल और शाम के भोजन की व्यवस्था बनीपार्क निवासी विजय कुमार सराफ की ओर से की गई। समाजसेवी गिरधारी लाल गोयल और मुल्कराज तनेजा मौजूद थे।

आभार जताया: श्री शंकर सेवाधाम संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रहलाद गुप्ता और दैनिक भास्कर के प्रवेश पारीक ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बस्सी केंद्र से आई बहनों का संस्थान के आवासियों के लिए फागोत्सव का आयोजन करने के लिए आभार जताया।

जयपुर में मॉक ड्रिल : मेट्राे सुरंग में अाग, 152 यात्री सुरक्षित

सिटी रिपाेर्टर. जयपुर।

चांदपाेल से बड़ी चौपड़ के बीच शनिवार काे मेट्रो सवार 152 यात्री अाग लगने से फंस गए। ये सभी यात्री मेट्रो के अंतिम काेच में सवार थे। अचानक अाग लगने से यात्री अागे के काेच में अा गए। इसकी सूचना मेट्रो पुलिस अाैर अफसर अाैर कर्मचारियों काे दी गई। पुलिस ने माैके पहुंचे अफसरों अाैर पुलिस ने सभी यात्रियों काे सुरक्षित छाेटी चौपड़ स्टेशन पर पहुंचाया। तब जाकर अफसरों अाैर मेट्रो पुलिस काे पता चला की यह माॅक ड्रिल है। यात्रियाें काे कोच के साथ लगे रैम्प की सहायता से टनल में बने वाॅक वे पर चलकर दूसरी टनल में ले जाया गया। यहां बने क्राॅस पैसेज का उपयोग कर निकटतम छोटी चौपड़ स्टेशन प्लेटफार्म पर पहंुचाया। इसमें कुल 15 मिनट का समय लगा। स्टेशन पर यात्रियों को सम्पूर्ण सहायता प्रदान की और सभी 152 यात्रियों की गणना कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। इस माॅक ड्रिल में कोई भी यात्री चोटिल नही हुआ।

‌~200 सस्ता हुआ, थोक भाव ~30-65

जयपुर | शहर की मंडियों में पिछले महीने की बजाय अभी लहसुन की कीमत आधे से भी कम हो गई है। लहसुन की फसल तैयार होने से मंडियों में आवक बढ़ गई। इस वजह से भाव कम हुए हैं। थोक में लहसुन 30-65 व खुदरा में 100 रुपए प्रतिकिलो तक बिक रहा है। फरवरी में यह 300 रुपए प्रतिकिलो तक बिक रहा था। तब मध्यप्रदेश से नया लहसुन केवल 6 से 10 टन व हाड़ौतीसे पुराना लहसुन भी कम ही आ रहा था। फिलहाल मंडियों में पुराना लहसुन तो खत्म हो गया है, अभी केवल नया वाला लहसुन ही आ रहा है।

लालच इसलिए बढ़ा... हर माह रिटर्न मिला तो ईएमआई देने के बाद भी 5-6 हजार बच रहे थे

6-7 महीने बाद ठगों ने संजीव का अच्छा वेतन देख मोटी कमाई कराने का झांसा दिया। उन्हें बहलाया कि उनकी फाइल काफी स्ट्रांग है। लोन लेकर निवेश करें तो रिटर्न से ही किश्त चुक जाएगी। अंत में मूल रकम एक साथ उन्हें मिलेगी। संजीव ने हामी भरी तो एक व्यक्ति को उसके पास भेजा। इसने उनसे अलग-अलग बैंकों के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद संजीव के खाते में एक ही दिन में एक साथ 68 लाख जमा हो गए। यह रकम 7 अलग-अलग पर्सनल लोन से जमा हुई थी। इतने बड़े लोन के बारे में पूछा तो बोले- घबराओ मत हमारी बैंकों में सेटिंग है। जितनी बड़ी रकम होगी उतना ही बड़ा रिटर्न मिलेगा। शुरुआत में इएमआई चुकाने के लिए संजीव ने वेतन से कुछ रकम मिलानी पड़ी। बाद में ठग इतना रिटर्न मिला कि ईएमआई चुकाने के बाद भी 5-6 हजार बचने लगे।


मां के नाम पर 11 लाख व साली से भी 35 लाख का निवेश कराया

ठग अमित गौतम कॉलेज में एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट में कैमिस्ट्री फैकल्टी संजीव कुमार के साथ पढ़ा करता था। अमित ने 2015 में उन्हें बताया कि वैभव एंटरप्राइजेज फाइनेंस का काम करती है। फर्म में निवेशकों को 3% मासिक ब्याज देती है। उसने संजीव को फर्म के आम्रपाली सर्किल पर एवरशाइन टावर स्थित ऑफिस में अरुण अग्रवाल से मिलाया। दोनों ने भरोसा दिलाने के लिए अन्य निवेशकों की फाइलें और बांड दिखाए। इस पर संजीव ने एक लाख रुपए का इनवेस्टमेंट कर दिया।

सामूहिक कार्यक्रमों को फिलहाल टाल दें : एसीएस

कोरोना वायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस, मीटिंग जैसे बड़े समारोह आगामी आदेशों तक स्थगित रहेंगे। चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार स्थगित करने के निर्देश दिए है। दुनियाभर के विशेषज्ञों ने कोरोना के फैलने से बचने के लिए सामूहिक सभाओं को कम आयोजित करने की सलाह दी है। जब तक सामूहिक समारोहों को टाला जा सकता है या संभवत स्थगित किया जा सकता है तब तक टाला जाए।

विदेशी यात्रियों को खुद भरना होगा फॉर्म

सभी राजकीय व निजी परिवहन साधनों से यात्रा कर रहे विदेशी पयर्टकों से स्व-घोषणा भरवाने व उनकी स्क्रीनिंग करवाने के निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज के परिवहन आयुक्त और प्रबंध निदेशक को इनके साथ बस स्टैंड पर प्रचार-प्रसार सामग्री का प्रदर्शन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में रेपिड रेस्पांस टीमें गठित कर सहयोग करने को कहा है। बड़े निजी अस्पतालों में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाने के भी आदेश हैं।

पीएचसी में कार्यरत हैल्थ इंस्ट्रक्टर व लैब क्लीनर नहीं हटाएं

जयपुर। हाईकोर्ट ने बांरा जिले के अटरू में प्राथमिक चिकित्सा केन्दों पर राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के जरिए संविदा पर कई सालों से लगे प्रार्थी हैल्थ इंस्ट्रक्टर, लैब क्लीनर व कम्प्यूटर ऑपरेटर को हटाने पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार से जवाब मांगते हुए उनकी जगह पर प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए किसी अन्य संविदाकर्मियों को नियुक्ति नहीं करने का निर्देश दिया है। जस्टिस एसपी शर्मा ने यह अंतरिम निर्देश हंसराज सैन की याचिका पर दिया।

‘स्वास्थ्य मित्र’ के लिए शपथ पत्र जरूरी, मैं नशा नहीं करता

जयपुर। ‘निरोगी राजस्थान अभियान’ के तहत चयनित स्वास्थ्य मित्रों को किसी तरह का नशा नहीं करने का शपथ पत्र देना पड़ेगा। इसके बाद ही चिकित्सा विभाग की अोर से स्वास्थ्य मित्र के लिए चयन किया जाएगा। निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में हरेक राजस्व ग्राम एवं शहरी क्षेत्र में हर शहरी जनता क्लीनिक के क्षेत्र में कार्य करने के लिए एक पुरुष अौर एक महिला को स्वास्थ्य िमत्र नियुक्त होगा। सरकार की मंशा है नशे करने वाले व्यक्ति को ही क्षेत्रों में भेजेंगे, तो इसका गलत प्रभाव देखने को मिलेगा। नशा करने वालें परिवार में पीडि़त के साथ-साथ मां-बाप को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

लालकोठी थाने को मिलेगा नया भवन

जयपुर | कमिश्नरेट के पूर्व जिले के लालकोठी थाने को नया भवन मिलेगा। म्यूजियम रोड पर नृसिंह मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए 550 वर्ग गज जमीन दी है। डीसीपी राहुल जैन ने बताया कि लालकोठी थाने की बिल्डिंग बहुत छोटी है। काफी दिन से इसके विस्तार की प्लानिंग चल रही थी।

खाटू को टिकट कटाबा दे, मेळा में जाबा दे

मंडियों में नए लहसुन की आवक,‌‌ 100 रुपए किलो हुआ

ऐसे जीता भरोसा : 4 लाख चाहिए थे, दो घंटे में दे दिए

ठगों ने हर महीने की पहली तारीख को संजीव को 3 हजार रु. देने शुरू कर दिए। एक शादी में 4 लाख रुपए की ज़रूरत पड़ी तो दो घंटे में उपलब्ध करा दिए। इस तरह संजीव का विश्वास जीत 18 लाख रुपए बतौर निवेश ले लिए। ठगों ने संजीव का भरोसा इतना जीत लिया, उसने रिश्तेदारों से भी निवेश करवाया। इन्दौर निवासी साली हेमलता कुशवाह से 35 लाख और मां जय देवी चौहान से 11 लाख रुपए निवेश कराए।

इनवेस्टमेंट प्लान बताया तो 5 और फैकल्टी ने भी 50 लाख लगा दिए

ठग अरुण व अमित ने इंस्टीट्यूट जा कर इनवेस्टमेंट प्लान बताया। अन्य फैकल्टी पवन मंत्री, राधेश्याम चौहान, नीरज वर्मा, पंकज बगडिया और राम दाधीच ने वैभव एंटरप्राइजेज में निवेश किया। संजीव के अनुसार सभी ने कुल 50 लाख रुपए इनवेस्ट किए। अरुण ने अपने व संजीव के चैक इन्हें बतौर सिक्योरिटी दिलाए।

5 वर्ष तक के बच्चों का घर-घर होगा आधार नामांकन

एसएमएस में 2 नए संदिग्ध भर्ती, 5विदेशी संदिग्ध अारयूएचएस भेजे

योगेश शर्मा | जयपुर

पाेंजी स्कीम में 300 निवेशकाें से 200 कराेड़ की ठगी के मामले में चाैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ठगाें ने यस बैंक के एसाेसिएट वाइस प्रेसिडेंट और डॉक्टरों के अलावा एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट के 6 फैकल्टी मेंबर और उनके परिजनों को भी अपने जाल में फंसाया था। फैकल्टी मेंबर व उनके परिजनों से 1.82 करोड़ रुपए की ठगी की गई। आरोपी इतने शातिर थे कि कैमिस्ट्री फैकल्टी संजीव कुमार के नाम पर 7 बैंकों से एक साथ 7 पर्सनल लोन पास करा दिए। बाद में लोन से मिले 68 लाख रुपए यह कहते हुए ले लिए कि इनकी किश्त तो रिटर्न से ही चुक जाएगी। आरोपियों ने पीड़ित का इस कदर भरोसा जीता कि उसने अपने चेक बतौर सिक्योरिटी अन्य साथियों को सौंप दिए। ठगों के झांसे में आकर संजीव ने मां जय देवी के नाम पर 11 लाख और इंदौर निवासी साली हेमलता कुशवाह से 35 लाख रुपए का निवेश कराया। ठग हर महीने तय समय पर रिटर्न दे रहे थे इसलिए संजीव को कभी शक नहीं हुआ।

अस्पताल में कोरोना के लिए एम्बुलेंस

जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को लाने- ले जाने के लिए अलग से एक कोरोना डेडीकेटेड एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। अब संदिग्धाें के लिए यही एंबुलेंस रहेगी।

सस्ता इसलिए.. मप्र से आ रहा, मार्च में और घटेगा : मुहाना मंडी आलू प्याज संघ के अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने बताया कि अभी मप्र के मंदसौर, पीपलिया व नीमच से मुहाना मंडी में 60 से 70 टन नया लहसुन आ रहा है। नया लहसुन आने से पहले की अपेक्षा आवक बढ़ी है। फरवरी माह में 30-40 टन ही लहसुन आ रहा था। हाड़ौती से मार्च अंत तक और लहसुन की आवक होगी। इससे भाव घटेंगे।

फर्जी फर्म बनाकर 300 करोड़ लोगों से पोंजी स्कीम में 200 करोड़ रु. की ठगी**

कॉलेज में दोस्त था, 4 साल पहले मिला, 3% मासिक रिटर्न का झांसा देकर 18 लाख का निवेश कराया, भरोसा जीतने को हर माह ~3 हजार लौटाए ...और फिर**

दुश्मन न करे, दोस्त ने...**

लोन फाइल बनाने आए आदमी ने कहा कि जो बैंक कम ब्याज पर ज्यादा रकम देगा उसी का लोन लेंगे। यह कहकर अलग-अलग बैंकों के दस्तावेजों पर साइन कराए। मुझे गड़बड़ी की भनक तक नहीं थी। - पीड़ित संजीव

भास्कर ने शुक्रवार व शनिवार के
अंक में किया था ठगी का खुलासा। दोनों आरोपी अब तक फरार

जयपुर | अब 5 वर्ष तक के बच्चों का घर-घर जाकर आधार नामांकन होगा। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग 5 साल तक के बच्चों के आधार नामांकन के लिए चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट ऑपरेटर की अाेर से आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों व घर-घर जाकर आधार नामांकन का कार्य करेगा। आधार नामांकन के लिए माता-पिता की आधार कार्ड संख्या व बॉयोमीट्रिक पहचान की आवश्यकता होगी। कलेक्टर डाॅ. जोगाराम ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत व शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में सीईएलसी पर ऑपरेटर का चयन किया जाएगा। महिला ऑपरेटर को प्राथमिकता देंगे।


6 हजार नर्सिंग स्टूडेंट कर रहे सहयोग

कोरोना की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शिक्षण व अन्य संस्थानों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही स्क्रीनिंग में 6 हजार से अधिक नर्सिंग स्टूडेंट्स भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। आरएनसी के रजिस्ट्रार महेश शर्मा ने बताया कि इन नर्सिंग स्टूडेंटस को कोरोना वायरस की रोकथाम वनियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। साथ ही निर्धारित प्रपत्र में सर्वेक्षण भी किया जा रहा है।

हैल्थ िरपोर्टर | जयपुर

काेराेना के खाैफ के बीच एसएमएस अस्पताल में भर्ती 5 संदिग्ध विदेशी नागरिकों को आरयूएचएस भेजा गया है। पांचों विदेशी नागरिकों की पहली स्क्रीनिंग की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और एहतियात के तौर पर अभी आरयूएचएस में बनाए गए आइसाेलेशन वार्ड में भेजा गया है। साथ ही एसएमएस अस्पताल में 2 नए संदिग्ध विदेशी नागरिक भी भर्ती किए गए हैं। इन दोनों विदेशी नागरिकों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।इसी बीच, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच ब्रेथ-एनाॅलाइजर से नहीं हो सकेगी। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने गृह और पुलिस विभाग को लिखा है कि यातायात पुलिसकर्मियों की आेर से काम में लिए जा रहे ब्रेथ-एनाॅलाइजर का उपयोग तुरंत प्रभाव से रोक दिया जाए। मालूम हो कि ब्रेथ-एनाॅलाइजर के उपयोग से संक्रमण बढ़ने व फैलने का खतरा काफी अधिक रहता है और लोग भी इसका विरोध कर रहे थे।

जयपुर में कोरोना का खौफ

राजस्थान

06

, झुंझुनूं, सोमवार 09 मार्च, 2020
खबरें और भी हैं...