सूरजगढ़ में खुलेगा सरकारी कॉलेज
सूरजगढ़ | राज्य सरकार ने सूरजगढ़ में सरकारी काॅलेज खोलने की घोषणा की है। विधायक सुभाष पूनिया ने बताया कि क्षेत्र की कई वर्षों से चली आ रही मांग व आवश्यकता को देखते हुए सरकारी काॅलेज खुलवाने के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाया था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कस्बे में सरकारी काॅलेज खोलने की घोषणा कर दी।
बिसाऊ | मुख्यमंत्री ने बजट भाषण के दौरान बिसाऊ में कृषि उपज मंडी बनाने की घाेषणा की। पालिकाध्यक्ष मुश्ताक खान ने बताया कि विधायक रीटा चौधरी की मांग पर मुख्यमंत्री गहलोत ने बिसाऊ में कृषि उपज मंडी बनाने काी मंजूरी दी है।