पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरियाणा ले जाई जा रही हरी लकड़ियां जब्त की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिड़ावा. पकड़े गए आरोपी।

चिड़ावा | वन विभाग के सतर्कता दल ने शनिवार अल सुबह चार-पांच बजे सूरजगढ के पिलोद इलाके में खेजड़ी-पंचमेल की लकड़ियों से भरी पांच पिकअप जीपें जब्त की। इन जीपों में भरी 100 क्विंटल से अधिक लकड़ियां हरियाणा लेजाई जा रही थी। पिकअप जीप चालक जैतपुरा गांव के विजय, रवि अरड़ावता, नवीन भोड़की, निशांत चारावास और संदीप निवासी डूमरा को वन अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है। गीली लकड़ियों की तस्करी पर लगाम लगाने की ये कार्यवाही वन सुरक्षा गश्ती दल द्वारा उप वन संरक्षक झुंझुनूं राजेंद्र हुड्डा व उप वन संरक्षक जयपुर रेखाराम के निर्देशानुसार क्षेत्रीय वन अधिकारी खेतड़ी विजय कुमार, रणजीत खीचड़ झुंझुनूं और रामलाल खरबाल की अगुवाई में की गई। अब तक लकड़ियों की तस्करी में 21 वाहन जब्त किए जा चुके हैं।
खबरें और भी हैं...