पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Haryana39s Cm Khattar Will Inaugurate The Statue Of Upadhyay On 15th

हरियाणा के सीएम खट्टर 15 को करेंगे उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | पिलानी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान की अोर से स्थापित पंडित उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण 15 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे। संस्थान सचिव राजकुमार मोरवाल ने बताया कि संस्थान की अोर से विकसित प्रेरणा स्थल पर एकात्म मानव दर्शन एवं राष्ट्रभक्ति से अोत-प्रोत विचारों का प्रचार-प्रसार करने के लिए यह प्रतिमा स्थापित करवाई गई है। हरियाणा के सीएम 15 मार्च को शाम चार बजे कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. महेश चंद्र शर्मा, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार आएंगे।
खबरें और भी हैं...