जन कल्याण के लिए हवन में दी आहुतियां
उदयपुरवाटी | अखिल भारतीय गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा की ओर से रविवार को चुंगी नंबर तीन के निकट गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान श्यामलाल सैनी के नेतृत्व में लोगों ने जन कल्याण के लिए हवन में आहुतियां दी। इस मौके पर बजरंगलाल सोनी, वैद्य अरुण जोशी, राकेश सैनी, रामजीवन शाह, सतीश पटेल आदि मौजूद थे।