प्रिंस में मनाया होली स्नेह मिलन
झुंझुनूं | प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में होली स्नेह मिलन मनाया गया। डिफेंस व प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन जीएल कालेर ने बच्चों को होेली पर पानी बचाने का संकल्प दिलवाया। छात्र-छात्राओं ने फूलों से होली खेली व नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यालय निदेशक निर्मल कालेर, प्राचार्य महेंद्र सैनी, उप प्राचार्या निर्मला लांबा आदि मौजूद थे।