पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Holi Dahan Best Muhurat From 640 Pm To 910 Pm

होली दहन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 6.40 बजे से रात 9.10 बजे तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | 4 ग्रहों की चाल होली पर्व के साथ सुख समृद्धि व शांति का संयोग लेकर आ रही है। हिंदी पंचांग के अनुसार सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन गुरु व शनि का विशेष योग बन रहा है। दोनों ग्रह अपनी राशि में रहेंगे। पंडित वेदप्रकाश महमिया ने बताया कि होली के दिन गुरु व शनि का अपनी राशि में आना घर-परिवार के साथ ही देश में सुख समृद्धि व शांति स्थापित करने वाला संयोग है।

स्वार्थ सिद्धि योग में हाेली : इस बार हाेलिका दहन स्वार्थ सिद्धि योग में किया जाएगा। हाेलिका दहन के लिए गोधूलि व प्रदोष काल का समय शाम 6.40 बजे से 9.10 बजे तक सर्वश्रेष्ठ मना गया है। बृहस्पति व मंगल की युति बुद्धिजीवी वर्ग के लिए शुभ फलदायक मानी गई है। सूर्य साक्षी में छावनी बाजार स्थित तिवाड़ियों की होली का दहन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...