पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Holi Of Kheli Flowers In Jhunjhunu Tourists Burnt Gulal In Mandawa

झुंझुनूं में ख‌ेली फूलों की होली, मंडावा में पर्यटकों ने उड़ाई गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के मौके पर मंगलवार को शहर में करीब आधा दर्जन स्थानों पर धार्मिक स्थलों पर फूलों की होली खेली गई। इस दौरान गायकों ने राधा अौर कृष्ण को आधार मान कर कई तरह के भजनों की प्रस्तुति दी। महिलाअों अौर पुरुषों ने राधा अौर कृष्ण बने पात्रों पर फूल बरसाए। चारों तरफ फूल ही फूल हो गए। बिहारीजी के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पीले वस्त्र धारण किए महिलाअों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाए तो खेमी शक्ति मंदिर में भजन गायक सज्जन दाधीच की मंडली ने होली से जुड़े भजनों की स्वर लहरियां बिखेरी।

करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम में भक्तों ने खूब आननंद लिया नगर नरेश बालाजी मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाअों ने फूलों से होली खेली। यह सिलसिला करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान कई तरह की सजीव झांकियां‌ भी सजाई गई।

भगवान के गुलाल लगाकर खेली होली

खिरोड़ | खिरोड़ में होली एवं धुलंडी पर्व धूमधाम से मनाया गया। धुलंडी पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्रीगोपालजी मंदिर में भगवान ठाकुरजी को गुलाल लगाकर होली खेली। सूरत प्रवासी सांवरमल दाधीच ने रोचक एवं मनभावन भजनों की प्रस्तुति दी।

बिसाऊ. धमाल पर ठुमके लगाते विदेशी पर्यटक।

मुकुंदगढ़. गाेपीनाथा चाैक में रंगरसिया में प्रस्तुति देते कलाकार।

मंडावा. होली गेर जुलूस में गुलाल से रंगे विदेशी पर्यटक।
खबरें और भी हैं...