- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Honors For Those Who Do Best Work In Mahavir International39s Zone Conference
महावीर इंटरनेशनल की जोन कांफ्रेंस में श्रेष्ठ कार्य करने वालों का सम्मान
महावीर इंटरनेशनल की झुंझुनूं-सीकर-चूरू जोन की कांफ्रेंस अौर होली स्नेह मिलन समारोह मंगलवार को नूआं के श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान झुंझुनूं, सीकर, नवलगढ़, चिड़ावा, चूूरू सेंटर के पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
तीनों जिलों की इकाइयों की अोर से हाल के महीनों में चलाए गए सेवा प्रकल्पों को लेकर बेहतर कार्य करने वाली इकाइयों को सम्मानित किया गया। चंग की थाप पर
धमाल अौर गींदड़ के साथ फाग महोत्सव मनाया गया। सभी पदाधिकारियों को पगड़ी व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान जोन अध्यक्ष श्याम सुंदर जालान, सचिव पुष्कर दत्त जांगिड़, गोविंद कुमावत, डॉ. एसएन शुक्ला, डॉ. नीरू खींचा, जाकिर सिद्दिकी, नितिन अग्रवाल, नागरमल जांगिड़, महेंद्र सिंह यादव, अनिल अग्रवाल, डॉ. सतीश खींचा, बलबीर झाझड़िया, कन्हैया लाल लाठ, मुरारीलाल इंदौरिया, नंद किशोर सोनी, शकुंतला पुरोहित, अशोक शर्मा, डॉ. उमेद सिंह. डाॅ. एनएस नरूका सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।