- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News In Rico People Caught Sneaking Into A House With The Intention Of Cheering
रीको में सूने मकान में चाेरी की नीयत से घुसे दाे जनाें काे पकड़ा
झुंझुनूं | शहर के रीकाे में चाेरी की नीयत से सूने मकान में घुसे दाे जनाें काे लाेगाें ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक शहर के रीकाे में सूने मकान में चाेराें ने घुसकर कमराें के ताले ताेड़ दिए। सूने मकान में सामान इधर बिखरने की अावाज सुनकर पड़ाेसियाें ने उन्हें देख लिया। इसकी सूचना पुलिस काे दी। स्थानीय लाेगाें की मदद से दाेनाें काे पकड़ लिया गया। पकड़े गए दाेनाें युवक महेश व कमल हवाई पट्टी के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाले हैं। पुलिस अाराेपियाें से पूछताछ कर रही है।