- Hindi News
- National
- Singhana News Rajasthan News In The Four Panchayats Of Singhana 20 Thousand Voters Will Elect The Village Government Today
सिंघाना की चार पंचायतों में 20 हजार मतदाता अाज चुनेंगे गांव की सरकार
पंचायत चुनाव : सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा मतदान
जिले की सिंघाना पंचायत समिति की चार ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंचों के चुनाव रविवार को करवाए जाएंगे। इनमें 20,350 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर गांव की सरकार चुनेंगे। रिर्टनिंग अधिकारी बंशीधर योगी ने बताया कि सांवलोद, सिंघाना, खानपुर व डूमौली कलां में चुनाव करवाए जाएंगे। इनमें सरपंच पद के लिए 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। सिंघाना पंचायत में सबसे अधिक 29 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सांवलोद पंचायत में एक मतदान केंद्र पर चार बूथ बनाए गए हैं, जहां 2034 पुरुष व 1853 महिलाएं वोट डालेंगी। सिंघाना में दो मतदान केंद्रों पर नौ बूथ बनाए गए हैं जिनमें 4843 पुरुष व 4487 महिलाएं वोट करेंगी। डूमौली कलां में एक मतदान केंद्र पर तीन बूथ पर 1458 पुरुष व 1322 महिलाएं वोट डालेंगी। खानपुर में एक मतदान केंद्र पर चार बूथ बनाए गए हैं, जहां 2307 पुरुष व 2045 महिलाएं वोट डालेंगी। सांवलोद व सिंघाना सामान्य सीट है तथा डूमौली कलां एससी व खानपुर सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। सिंघाना पंचायत में सबसे अधिक 29 प्रत्याशी, सांवलोद में 11 प्रत्याशी, डूमौली कलां में चार व खानपुर में 18 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। सुबह आठ बजे से शाम पंाच बजे तक मतदान किया जा सकेगा।