पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Information About Prevention Of Cybercrime

साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिड़ावा | शहर में संचालित एमआरजे आईटी क्योर संस्था द्वारा साइबर क्राइम विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। संस्था के प्रथम वार्षिकोत्सव पर ये आयोजन हुआ। कार्यशाला के अतिथि एसडीएम जेपी गौड़, डीएसपी रघुवीरप्रसाद शर्मा और चिड़ावा बार के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट खादिम हुसैन थे। अतिथि वक्ताओं ने साइबर क्राइम से बचने के लिए इंटरनेट का सावधानी से उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्व बचाव ही व्यक्ति को साइबर क्राइम का शिकार होने से बचा सकता है। इस दौरान दिनेश कुमार ने साइबर क्राइम की विस्तृत जानकारी दी। आरंभ में संस्था निदेशक विकास कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं...