पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Inspection Of District Jail And Juvenile Home

जिला जेल अौर किशोर गृह का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंचल मिश्रा ने शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड, किशोर गृह एवं जिला जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मधु हिसारिया भी उनके साथ थीं। जिला जज मिश्रा ने किशोर गृह में रह रहे बालक के स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर वहां रह रहे बालकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जिला कारागृह में बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन का निरीक्षण किया। जेल उप अधीक्षक से कारागृह में निरुद्ध बंदियों से उनके प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। वहां स्थापित विधिक सेवा क्लिनिक में कार्यरत पीएलवी को निर्देश दिए कि कोई बंदी स्वयं के स्तर पर अधिवक्ता करने पर असमर्थ है या जिनके अधिवक्ता नहीं हैं, उनकेे प्रकरण के संबंध में जानकारी लें तथा उनके आवेदन भिजवाएं।
खबरें और भी हैं...