दैनिक भास्कर से विशेष अनुबंध के तहत
कहा- समझौता करने की आखिरी तारीख निकली, अब हम हर सीमा तोड़ेंगे
तेहरान | ईरान ने ऐलान किया है कि को वह चार साल पहले अमेरिका और अन्य शक्तिशाली देशों के साथ हुए समझौते के तहत यूरेनियम उत्पादन की सीमा तोड़ने जा रहा है। क्योंकि ये समझौता उसे परमाणु हथियार बनाने से रोकने के मकसद से ही किया गया था। ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने रविवार तेहरान में बताया कि ईरान अब भी चाहता है कि परमाणु समझौता बना रहा, पर यूरोप के देश अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने यूरोपीय देशों को प्रतिबंधों में राहत और करार आगे बढ़ाने के लिए 60 दिन का वक्त दिया था, जो गुजर चुके हंै। अब हम तय सीमा 3.7% से कही ज्यादा यूरेनियम का संवर्धन करेंगे। इस कदम से ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ जाएगा। बता दें कि अमेरिका ने 2018 में परमाणु समझौता तोड़ दिया था। उसके बाद से अमेरिका ईरान पर कई कड़े प्रतिबंध लगा चुका है।
मैक्रों ने रुहानी से कहा- 15 तक बात शुरू करें
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को ही ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी से फोन पर परमाणु समझौते के उल्लंघन पर चिंता जताई थी। मैक्रों ने उनसे कहा था कि परमाणु समझौते पर 15 जुलाई तक नई बाचतीत शुरू कर सकते हैं। इससे भी रूहानी का रुख नहीं बदला।