पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News It Department Equipment Burnt By Electric Fault

बिजली फाल्ट से आईटी विभाग के उपकरण जले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मलसीसर | क्षेत्र में डिस्कॉम की लापरवाही सरकारी कार्यालयों को भारी पड़ रही है। बार-बार फाल्ट की शिकायत के बाद भी कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार शाम को अलसीसर में थ्री फेज लाइन में आए फाल्ट से अलसीसर स्थित सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग कार्यालय के करीब 10 लाख के उपकरण खराब हो गए। राज्य सरकार द्वारा समस्त प्रकार के कार्य ऑनलाइन करवाने एवं आमजन को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ब्लॉक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के कार्यालय है। यहां पर विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए करीब 10 लाख की लागत से पंचायत समिति परिसर में वीडियो वॉल लगी हुई है। सुबह लाइन में फाल्ट आने पर इक्यूपमेंट जल गए। इससे पहले भी अलसीसर में 16 जून 2018 को भी फाल्ट से 15 लाख का नुकसान हो गया था।
खबरें और भी हैं...