- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Jhajadia Becomes The State President Of Wrestling Association
झाझड़िया बने कुश्ती संघ के प्रदेशाध्यक्ष
बगड़ | जिला कुश्ती संघ सचिव बगड़ निवासी उम्मेद सिंह झाझड़िया कुश्ती संघ का प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। खाटूश्यामजी स्थित गोल्डन वाटर पार्क में राजस्थान कुश्ती संघ की सभा हुई। भारतीय कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक राजकुमार हुड्डा के मुख्य आतिथ्य में चुनाव अधिकारी भैरूराम यादव की देखरेख में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव हुए। जिसमें उम्मेद सिंह झाझड़िया प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला कुश्ती संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह जयपहाड़ी, उपाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री व रमाकांत शर्मा, सहसचिव प्रदीप झाझड़िया सहित संघ के पदाधिकारी सदस्य व पुष्कर व्यायाम शाला के पहलवानों ने प्रसन्नता व्यक्त की।