पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Jhunjhunu Market Was In A Tizzy Over Chinese Goods

चाइनीज वस्तुओं को लेकर झुंझुनूं बाजार रहा मंदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर चाइनीज वस्तुओं को लेकर बाजार मंदा रहा। चीन में कोरोना वायरस के फैले प्रकोप से कारोबारियों ने चाइनीज वस्तुओं से दूर बनाई रखी। कारोबारियों ने होली पर चाइनीज माल नहीं मंगवाया। पिछले साल के बचे स्टॉक को ही कारोबारियों ने बाजार में उतारा। इनमें चाइनीज पिचकारी, रंग, आतिशबाजी, खिलौनों और डेकोरेशन के सामान की कम बिक्री रही। चाइनीज माल नहीं आने से इन वस्तुओं के दाम पिछले साल की तुलना में बढ़ गए हैं। कारोबारी सुरेश कुमार ने बताया कि हर साल होली पर चाइनीज माल की खूब मांग रहती है। लेकिन कोरोना के कारण ग्राहक चाइनीज माल की डिमांड नहीं कर रहे। रंगों को लेकर देशी गुलाल काफी डिमांड में हैं। लोगों ने होली पर स्पेशल विग की जम कर खरीदारी की। कारोबारी प्रकाश सुरोलिया ने बताया कि विग होली पर पहली बार आए हैं।

विग की खरीददारी करते ग्राहक।
खबरें और भी हैं...