- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Jhunjhunun Adeo Will Represent The State In The National Exhibition
राष्ट्रीय प्रदर्शनी में झुंझुनूं एडीईओ करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
कर्नाटक के बैंगलुरू में 22 से 24 मार्च तक होने वाले नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया (नीफ) के फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (फाइन) में राजस्थान का प्रतिनिधित्व झुंझुनूं जिला करेगा। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिनिधि के ताैर पर शिक्षा विभाग एडीईओ माध्यमिक कमलेश तेतरवाल का चयन किया गया है। इसमें इनोवेटिव टेक्नोलॉजी पर प्रदर्शनी लगेगी। तेतरवाल ने बताया कि उनके साथ खेतड़ी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामकुमार सिराधना भी शामिल होंगे। झुंझुनूं जिले को ये उपलब्धि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले के 661 बाल वैज्ञानिकों का चयन होने के कारण मिली है। इसमें जिला पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा था। झुंझुनूं जिले में खेतड़ी ब्लॉक का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा था।