पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Jhunjhunun39s Mukesh Selected On Zee Tv39s Talent Reality Show

झुंझुनूं के मुकेश का जी टीवी के टैलेंट रियलिटी शो में चयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले साल शहर के एक युवा का टीवी के डांस रियलिटी शो में चयन होने के बाद अब झुंझुनूं नगर परिषद के सफाई कर्मी के बेटे मुकेश डुलगच का जी टीवी इटीसी बाॅलीवुड चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ शो में अंतिम तीस युवाअों में चयन हुआ है। मुकेश ने अरिजीत सिंह के गाए ‘माई तेरी चूनर’ गीत सुना कर अपना चयन करवाने में सफलता पाई। मूल रूप से डांसर के रूप में अपने करिअर को परवान चढ़ाने की कोशिश में जुटे मुकेश ने इस टेलेंट शो में डांस के साथ ही गीत भी सुनाया अौर प्रतियोगिता के ‘गायन’ सेक्शन में उसका चयन हो गया। इसकी रिकाॅर्डिंग के पहले एपीसोड का प्रसारण मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में होगा।

झुंझुनूं में चूरू बाईपास रोड पर छोटा सा डांस स्कूल चलाने वाले मुकेश ने बताया कि उसने संगीत की कोई विधिवत शिक्षा नहीं ली, टीवी अौर रेडियो पर देख कर डांस सीखा अौर गीत गाना भी। कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते वह सातवीं से आगे नहीं पढ़ पाया। चूरू में आकाशवाणी में काम करने वाले उसके नाना ने उसे गाने के लिए प्रमोट किया, इस पर उसने पहले तो बहुत सारे गीत सुने, फिर गाने का अभ्यास करने लगा। जल्दी ही उसने अपने आपको इस लायक बना लिया कि मंच पर कोई प्रस्तुति दे सके, लेकिन इससे पहले ही उसका चयन इस टीवी रियलिटी शो के लिए हो गया। मुकेश सूफियाना कलाम ज्यादा पसंद करता है अौर मास्टर सलीम व राजा हसन को आइडियल मानता है। वह बताता है, डांस के मामले में नवीन भारद्वाज अौर विशाल जोशी से कोरियाग्राफी सीखी।

ज्यादा नहीं पढ़ा पाया, लेकिन बेटा गुणी है

उसके पिता रामावतार डुलगच बताते हैं, मैं तो शहर की गलियों की सफाई करते हुए किसी तरह घर चलाता हूं, इसलिए मुकेश को ज्यादा पढ़ा नहीं पाया। इसकी दो बहनों की शादी भी मुश्किलों से की, अब मुकेश को एक प्लेटफार्म मिला है तो इसकी श्रेय इसकी मां अौर नाना की प्रेरणा को जाता है। मैं तो इसे हमेशा यही कहता रहा कि ये डांस अौर गाने में कुछ नहीं रखा, लेकिन इसके सिर पर डांस और गीत गाने की ही धुन सवार थी। इसी का फल इसे मिला है। अब लोग ही कहते हैं, आपका बेटा गुणी है, तो सुन कर अच्छा लगता है।

अंतिम 30 में चयनित मुकेश डुलगच।
खबरें और भी हैं...