पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Kalakhari Won The Kabaddi Competition By Defeating Bhiwani

कलाखरी ने भिवानी को हराकर जीती कबड‌्डी प्रतियोगिता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर सहड़ में ग्रामीणों की ओर से बाबा मंगलनाथ मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों की ओर से कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कलाखरी व भिवानी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें कलाखरी ने भिवानी को हराया। मेला कमेटी की ओर से विजेता टीम को 11 हजार तथा उपविजेता टीम को 51 सौ रुपए का ईनाम दिया गया। मेले में हरियाणवी लोक गायक अमित चौधरी एंड पार्टी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर लालचंद पहलवान, सूबेदार राजेश, वीरेंद्र शास्त्री, संजय यादव, अजीत सिंह, भगवान सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

धुलंडी के दिन बाबा हरिद्वास महाराज का भरा मेला : सिंघाना | कस्बे के बाबा हरिद्वास मंदिर में धुलंडी के दिन मेला भरा। मेले में माकड़ो, हुक्मा की ढाणी, देवीपुरा, माकड़ो, पिठौला की ढाणी, खानपुर, सातडीया, ढाणा, गुजरवास, बाग की ढाणी, मुरादपुर आदि गांवों के महिला पुरुषों ने मन्नौती मांगी। नवविवाहित जाेड़ाें ने गठजोड़े की जात लगाई। बच्चों के जात-जडुले उतारे गए। मेले में कुश्ती दंगल का भी आयोजन हुआ। प्रवेन्द्र व देवेन्द्र स्वामी ने बताया कि नया कुआ ढाणी के बनवारीलाल सैनी व श्यामलाल सैनी की मंडली ने फाल्गुनी गीत पेश किए। कुश्ती प्रतियोगिता के िवजेता खिलाड़ियों को सम्मानित िकया गया। संचालन बह्रमानंद खानपुर ने किया। रैफरी शेरसिंह धायल ढाणी हुक्मा व श्यामसुंदर मीणा थे।

शिष्य ने जीता 11 हजार रुपए का कुश्ती दंगल

बुहाना | सुलताना अहीरान में धुलंडी के दिन मंगलवार को बाबा रूपादास महाराज के मेले में हरियाणा व राजस्थान के पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। दंगल में सुलताना अहीरान के शास्त्री अखाड़े के पहलवानों का दबदबा कायम रहा। पूर्व उप सरपंच नरेश यादव ने बताया कि कुश्ती में गुरु-शिष्य ने बाजी मारी। शास्त्री अखाड़े के पहलवान वीरेंद्र शास्त्री के शिष्य जितेंद्र ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के पहलवान सुनील को हरा कर 11 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। वहीं जितेंद्र के गुरु वीरेंद्र शास्त्री ने अन्य कुश्ती में दूसरे स्थान पर रहे। फाइनल कुश्ती में वे सफल नहीं हो पाए। मौजूद लोगों ने गुरु अौर शिष्य को कंधों पर बैठा कर उनका सम्मान किया। मेले में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा को धोक लगा कर मन्नौती मांगी। मेले में युवाओं ने धमाल नृत्य के साथ समाज सुधार के गीत पेश किए। इस अवसर पर मूलदास महाराज, रामवीर भक्त, सरपंच कृष्ण कुमार यादव, पूर्व सरपंच रामस्वरूप यादव, वीर सैन शास्त्री, गजानंद यादव, वकील रामस्वरूप यादव, स्योताज नम्बरदार, मदन साहब, पूर्व डीईईओ जयसिंह यादव, बलवन्त सिंह, सूबेदार रतन सिंह थे।

खेतड़ी. कबड्‌डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...