पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खाजपुर की गुंजन को मिली दोहरी सफलता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | खाजपुर नया की गुंजन को दोहरी सफलता हासिल हुई है। गुंजन ने चार दिन पहले नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयन कराया। इसके बाद आरपीएससी द्वारा घोषित द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी उसका चयन हो गया है। उसे प्रदेश में 577 वीं रैंक हासिल हुई है। गुंजन जब 13 साल की थी तो उसके पिता राजेन्द्र बांगड़वा का निधन हो गया था। उसकी मम्मी शिक्षिका सुमन अपने बच्चों की प्रेरणा बनी। गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मम्मी सुमन और परिवार को दिया है। इससे पहले गुंजन की बहन सोनाली भी अजमेर डिस्कॉम में कामर्शियल सहायक के पद पर कार्यरत है। गुंजन इससे पहले नेट और जेआरएफ भी पास कर चुकी है।
खबरें और भी हैं...