- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Khedad Shaktidham Will Honor Talents In Holi Sneh Milan
खेदड़ शक्तिधाम होली स्नेह मिलन में करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
गुढ़ागौड़जी | खेदड़ शक्ति धाम सेवा समिति टोडी होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित कर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं करेगा। सचिव दिलीप खेदड़ ने बताया कि रविवार को समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष रामसिंह खेदड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज की दशा व दिशा पर चर्चा की गई तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने पर चर्चा की गई। बैठक में रविवार 15 मार्च को खेदड़ शक्ति धाम टोडी में खेदड़ समाज का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। स्नेह मिलन में समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने एवं चंग प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए अलग अलग टीम गठित कर जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में भोपाल सिंह टोडी, सुभाष टोडी, विनोद जाखल, सुनील छऊ, धर्मपाल सीथल, विद्याधर गुढा बावनी, राजू बड़की ढाणी, जयप्रकाश जाखल, ताराचन्द गुढा बावनी, रोहितास खेदड़ो की ढाणी, झुंथाराम गुढा बावनी, पवन कोलसीया, राजू परसरामपुरा, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।