- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Khetri Eo Will Get Notice If Absent From Meeting
बैठक से अनुपस्थित रहने पर खेतड़ी ईओ को नोटिस मिलेगा
झुंझुनूं | जिला पर्यावरण समिति, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों की पालना में गठित एनजीटी टास्क फोर्स की ओर से राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण व शिकार के रोकथाम कमेटी, जिला अग्नि प्रबंध समिति की बैठक शनिवार को कलेक्टर यूडी खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर खेतड़ी ईओ उदयसिंह को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में कचरा संग्रहण के लिए कार्य करने वाले कर्मचारियों की मॉनिटरिंग करने व शहर का भ्रमण करने, ठेकेदारों से रोजाना सफाई करवाने व कार्य करवाने संबंधित मॉनिटरिंग करने की बात कही। उन्होंने मुकुंदगढ़ ईओ को जीपीएस से मॉनिटरिंग करने, पब्लिक स्वीपिंग के लिए नियमित सफाई करवाने, नगर पालिकाओं में कंपोस्ट मशीन शुरू करने, एमआरएफ स्टैंड बनवाने के निर्देश दिए।