पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Khetri Eo Will Get Notice If Absent In Meeting

बैठक में अनुपस्थित रहने पर खेतड़ी ईओ को नोटिस मिलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पर्यावरण समिति, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों की पालना में गठित एनजीटी टास्क फोर्स की ओर से राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण व शिकार के रोकथाम कमेटी, जिला अग्नि प्रबंध समिति की बैठक शनिवार को कलेक्टर यूडी खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर खेतड़ी ईओ उदयसिंह को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में कचरा संग्रहण के लिए कार्य करने वाले कर्मचारियों की मॉनिटरिंग करने व शहर का भ्रमण करने, ठेकेदारों से रोजाना सफाई करवाने व कार्य करवाने संबंधित मॉनिटरिंग करने की बात कही। उन्होंने मुकुंदगढ़ ईओ को जीपीएस से मॉनिटरिंग करने, पब्लिक स्वीपिंग के लिए नियमित सफाई करवाने, नगर पालिकाओं में कंपोस्ट मशीन शुरू करने, एमआरएफ स्टैंड बनवाने, सौलिड बायोवेस्ट शुरू करवाने, झुंझुनूं आयुक्त को कचरे का कलेक्शन पॉइंट बनाने के लिए टैंडर कार्य का ओडर जल्द देकर कार्य शुरू करवाने, बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट का निर्माण जल्द शुरू करवाने, पिलानी व विद्या विहार नगर पालिका ईओ को आपसी सामंजस्य से एक स्थान निर्धारित करने, नवलगढ़ ईओ को कचरा के लिए सुचारु रुप से मैनेजमेंट व सॉलिड वैस्ट पेस्ट करने की बात कही। बगड़ ईओ ने बताया कि कचरा कलेक्शन के लिए जगह नहीं होने से समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अभी गोशाला की जमीन पर कचरा डाला जा रहा है। इस दौरान ईओ को मुख्य मार्गों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा पात्र, छोटी दुकान, रेहड़ी पर कचरे के डिब्बे रखवाने, कचरा फैलाने वालों पर पैनल्टी शुरू करने, पेड लगाने, एसटीपी में ट्रीट हुआ पानी काश्तकारों को दिलवाने, झुंझुनूं को प्लास्टिक मुक्त बनाने की बात कही। इस दौरान उप वन संरक्षक व सदस्य सचिव राजेंद्र कुमार हूड्‌डा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास जाट आदि अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...