- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Knowledge Of Increasing Productivity By Giving Gram Exhibition To Farmers
चने की प्रदर्शनी लगाकर किसानों को दी उत्पादकता बढ़ाने की जानकारी
झुंझुनूं | कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर की ओर से शुक्रवार को देलसर खुर्द गांव में चना फसल की नई किस्म तीज की प्रदर्शनी लगाई गई। दलहन फसल चना का उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने के लिए 12 किसानों के खेल में प्रदर्शनी लगा कर किसानों को नई किस्म की उत्पादन क्षमता का आंकलन करवाया।
पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. आरएस राठौड़ ने कहा कि चना फसल जिले में लगभग 75 हजार हैक्टेयर है जो गेहूं के बाद दूसरे नंबर पर है। उद्यान विशेषज्ञ डाॅ. रशीद खान ने बताया कि चना की उन्नत किस्म तीज को जीएनजी 2144 के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि यह किस्म अब तक उगाई जाने वाली किस्मों में सबसे अधिक उत्पादन क्षमता वाली किस्म है। किसानों को फसलों के अलावा बागवानी फसलों को अपनाने की सलाह दी जिससे आय बढ़ाई जा सके। इस दौरान धर्मवीर, सुरेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, दारासिंह, सुरेश कुमार, मोहर सिंह आदि मौजूद थे।